धमतरी
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह एकलव्य खेल मैदान में कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
12-Aug-2024 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
धमतरी, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह आगामी 15 अगस्त को स्थानीय डॉ शोभाराम देवांगन शासकीय उमावि स्कूल के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, मंच, मैदानी की साफ-सफाई इत्यादि तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, नगर निगम आयुक्त विनय पोयम, एसडीएम धमतरी डॉ विभोर अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


