धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 12 अगस्त। चनागांव के 4 व्यक्ति ने मिलकर गांव में ही चोरी की। सूनेपन का फायदा उठाकर घर से रानी हार चोरी किया। एफआईआर के पखवाड़ेभर बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। रानी हार बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 96 हजार रुपए है।
केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि केरेगांव थाना क्षेत्र के चनागांव निवासी दुर्गेश्वरी ने चोरी की एफआईआर करवाई। 22 जुलाई को अज्ञात चोरों ने आलमारी का ताला तोडक़र लॉकर में रखा 96 हजार कीमत का सोने का हार चोरी कर लिया था। लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर की।
पुलिस जांच के बाद मुखबिरों से सूचना मिली कि रानी हार चुराने वाले आरोपी पड़ोसी हैं। संदेह के आधार पर चनागांव निवासी पुष्पेन्द्र नेताम को हिरासत में लिया। पूछताछ में चोरी करना स्वीकारा। दोस्त चमरू राम, जितेश पोया और रंजीत ध्रुव के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसके बाद दुर्गेश्वरी वट्टी के घर में घुसकर सोने का हार चोरी किया। आरोपी पुष्पेंद्र (27), चमरू राम नाथ (50), जितेश पोया उर्फ जीतू (37) व रंजीत ध्रुव (46) निवासी चनागांव को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा दिया है।


