‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा), 4 जुलाई। कबीर कुटी कोटसागर, कोटा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सद्गुरु कबीर साहेब का प्राकट्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: काल कबीर कुटी के अध्यक्ष रविप्रकाश मानिकपुरी, ब्लॉक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी एवं महंत सुखमदास साहेब द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात महंत सुखमदास साहेब द्वारा गुरु महिमा पाठ किया गया।
पाठ के उपरांत कबीर कुटी कोटसागर से एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने कबीर साहेब के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया।
संत-महंतों का स्वागत और विचार गोष्ठी
दोपहर के सत्र में आमंत्रित अतिथियों एवं संत-महंतों का पुष्प माला, गमछा और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने सद्गुरु कबीर साहेब की जीवनी, उनकी शिक्षाओं और सामाजिक दर्शन पर अपने विचार साझा किए। इसके पश्चात महंत सुखमदास साहेब तथा दीवान सुमिरन दास साहेब के सानिध्य में सात्विक चौका आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कबीर भजन गायन में बलमदास, संतोष दास, खोरबहरादास और मुन्ना दास ने भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम के प्रबंधन और आयोजन में ब्लॉक अध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी, उपाध्यक्ष रघुनंदनदास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष शिवरामदास मानिकपुरी, सचिव जयरामदास मानिकपुरी, संरक्षक भोलादास मानिकपुरी, कबीर कुटी अध्यक्ष रविप्रकाश मानिकपुरी, उपाध्यक्ष प्रेमेन्द्र मानिकपुरी, सचिव शम्भूदास मानिकपुरी, कोषाध्यक्ष सुधीरदास मानिकपुरी, मंगलदास मानिकपुरी (डंगनिया), सदस्य शेखर दीवान, मनोज दास, प्रकाश दास, विकासदास, शिवेंद्र दास और सुरेश दास सक्रिय रहे।
इस अवसर पर पाली से शंकर दास महंत, चंद्र प्रकाश मानिकपुरी, विष्णुदास (खुरदुर), जगमोहनदास (नवागांव), दयादास, शंकर दास, रमेश दास, रामायण दास, दिलहरणदास, दीवान हीरादास, सेकूदास, लखनदास, शत्रुघ्न दास, घनश्याम दास, रविदास, सुखमनदास, पुहुपदास, शांति देवी, उषा देवी, प्यारी बाई, शशि देवी, गिरिजा बाई, सरिता, सरोज, अंतूदास, परमेश्वर दास, सुखदास और रामदास सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शम्भूदास मानिकपुरी ने किया।