रायपुर

ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
18-Dec-2023 6:36 PM
 ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 दिसंबर। ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के वर्ष-24 के लिए नवनिर्वाचित 15 जोन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम धरतीमाता की  आरती माल्यार्पण, वंदे मातरम गान और  कु श्रुति साहू की श्रीगणेश वंदना से शुरू हुआ। ज्ञात हो संस्था विगत 6 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण में कार्य कर रही है संस्था अपने कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नगर निगम तर्ज पर जोन वार्ड का गठन कर कार्य कर रही है। जिसमे कार्यरत पदाधिकारियों का चयन केवल 1 वर्ष के लिए होता है। अब संस्था 17 जोन से बढक़र 21 जोन एवं संपूर्ण 70 वार्ड में वार्ड स्तर पर टीम गठन कर कार्य करेगा। रायपुर का सबसे बढ़ा तालाब गजराज बांध बोरीयाखुर्द वर्ष 2024 में ग्रीन आर्मी के मिशन पर होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्राह्मण पारा जोन श्रीमती सुषमा सोनी पुरानी बस्ती जोन नीलम अग्रवाल गुढय़िारी जोन. बिपिन खंडेलवाल,संतोषी नगर जोन, ऋषिकांत चंद्राकर शंकर नगर जोन. श्री लक्ष्मण साहू चंगोराभाठा जोन. श्रीमति पदमिनी वर्मा अमलीडीह जोन में राजू लाल यादव देवपुरी जोन गजमोहन साहू,टाटीबंध जोन पी के तिवारी सरोना जोन,  प्रशांत सिंग ठाकुर सिविल लाइन जोन,  संतोष अग्रवाल समता कालोनी विजय शऋषिकर डीडी नगर श्याम बघेल

अमलेश्वर जोन दिलीप तिवारी देवेन्द्र नगर जोन, श्रीमती अनिता अग्रवाल एवं सचिव पद ब्राह्मण पारा जोन  आकाश पांडेय पुरानी बस्ती जोन श्रीमती दुर्गा जैन गुढय़िारी जोन. मुन्ना सिंग संतोषी नगर जोन.  बबलू साहू, शंकर नगर जोन  अरुण साहू चंगोराभाठा जोन, श्रीमती पुनिता चंद्रा अमलीडीह जोन ही मरत त्रिवेदी देवपुरी जोन की सुनील कर्मकार टाटीबंध जोन  नरेश साहू सरोना जोन गौतम गिरी गोस्वामी सिविल लाइन जोन, यशस्वी रेड्डी समाता कालोनी, सीएबी मोहित अग्रवाल दिन दयाल उपाध्याय नगर,  नारायण सेन अमलेश्वर जोन  विनीत दुबे देवेन्द्र नगर जोन  विपुल साहू एवं 40 से अधिक सदस्यों ने शपथ ली । कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में  दिनेश अडवाणी   जितेंद्र धुरंधर  उपस्थित रहे। जिनकी उपस्थित में आई टी एम के विधार्थीयों को 7 दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता को लिए  सम्मानित किया गया। अडवाणी ने ग्रीन आर्मी की कार्यों का सराहना की।  धुरंधर ही ने कहा आज हमर गांव के मुक्तिधाम तालाब अउ मंदिर में ग्रीन आर्मी के लगाए पेड़ मन लहलावत हे अउ शोभा बढ़ावत हे। अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने वर्ष 2023 में किये गए कार्यों की  जानकारी दी।  कार्यक्रम का संचालन नेशनल ट्रेनर की लक्ष्य चौरे ने किया ।  संस्थापक अमिताभ दुबे ने आभार व्यक्त किया ।


अन्य पोस्ट