रायपुर

भाठागांव बस स्टैंड में एंट्री टिकट की वसूली, न देने वाले से मारपीट
17-Dec-2023 2:27 PM
भाठागांव बस स्टैंड में एंट्री टिकट की वसूली, न देने वाले से मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर।
भाठागांव  अंतरराज्यीय बस स्टैंड में एंट्री टिकट के नाम पर वसूली शुरू हो गई है। और इसे लेकर वसूलीकर्ता लडक़े मारपीट करने लगे हैं। 
अब तक यहां पार्किंग ऐर जोन कार्यालय जाने वालों से भी  पार्किंग वसूली को लेकर मारपीट की शिकायतें मिलती रहीं है लेकिन अब बस स्टैंड परिसर में प्रवेश को लेकर वसूली हो रही है। इस एंट्री टिकट को लेकर निगम की ओर से कोई ठेका नहीं दिया गया। लेकिन यह अवैध वसूली कौन कर रहा है किसके आदेश पर और यह रकम किस खजाने में जा रही इसे लेकर भी संदेह बना हुआ है। 

बहरहाल कल दो युवकों नकुल साहू और उसके दो साथियों ने  गेट नंबर-3 पर नया बस स्टैंड में प्रवेश को लेकर नवीन बंजारे (23) से एंट्री टिकट को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। स्टेशन रोड कुम्हारी निवासी नवीन कल शाम 5 बजे बस स्टैंड आया था । वह अपनी बहन को बस चढ़ाया था। उसकी रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस ने नकुल साहू और साथियों पर धारा 294,506,323,34 का मामला दर्ज किया है । तीनों युवक फरार हैं। 

इधर खरोरा के ग्राम सेजा में तानसेन बंजारे ने गणेशराम धृतलहरे (34) से कल सोमवार को गांव में होने वाले घासीदास जयंती कार्यक्रम के लिए चंदा मांगा। गणेश के इंकार करने पर तानसेन ने गाली गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गणेश की रिपोर्ट पर खरोरा पुलिस ने 294,506 का मामला दर्ज किया ।


अन्य पोस्ट