रायपुर
रमन सिंह का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
18-Dec-2023 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर 18 दिसंबर । विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिले के बाद पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिया है। डॉ सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री संगठन बी एल संतोष को भेजे इस त्यागपत्र में लिखा है कि पार्टी ने मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद को लिए नामित किया गया है। अत: पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से मेरा त्यागपत्र सादर प्रस्तुत है, कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार किया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे