रायपुर

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार
18-Dec-2023 4:17 PM
मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला आदतन चोर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 दिसंबर। गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत रविभवन स्थित मोबाइल दुकान में ताला तोडक़र मोबाइल व नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी लोकेश नायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 भरत कुमार रूपचंदानी ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रवि भवन में मोबाइल दुकान चलाता है। जो आठ की रात को दुकान में ताला लगाकर घर चला गया। दूसरे दिन जब वह दुकान खोलने आकर देखा तो दुकान का एक ताला नहीं था व शटर एक साइड से तिरछा खुला हुआ था, अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखा मोबाइल और गल्ले से 20 हजार रूपए नगदी नहीं थे। कोई अज्ञात चोर   दुकान में ताला तोडक़र नगदी सामान को चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि. का अपराध दर्ज किया।

चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। वहीं पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर पतासाजी की गई।  इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी लोकेश नायक पुराना बस स्टैंड गोलबाजार में शराब भ_ी के पास पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त घटना को अंजाम देना बताया। जिस पर लोकेश नयक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल , 500 रूपए नगदी को जप्त कर कार्रवाई की गई।

घटना में संलिप्त आरोपी लोकेश नायक पूर्व में भी चोरी के थाना तेलीबांधा, खम्हारडीह के कई प्रकरणों में जेल में निरूद्ध रह चुका है।


अन्य पोस्ट