रायपुर

विधायकों के समर्थक, परिजनों को दर्शक दीर्घा में प्रवेश नहीं
18-Dec-2023 4:10 PM
विधायकों के समर्थक, परिजनों को दर्शक दीर्घा में प्रवेश नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 दिसंबर।  चार दिन पहले लोकसभा सदन में  युवकों के कूदकर धमाचौकड़ी मचाने के बाद राज्य विधानसभा प्रशासन ने भी सुरक्षा कड़ी कर दी है। छठवीं विधानसभा का प्रथम सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है।सत्र के प्रथम दिवस सभा में विधायक शपथ ग्रहण करेंगे । 20 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.00 बजे सभा राज्यपाल का अभिभाषण होगा । सत्र अवधि के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है । केवल प्रवेश पत्र धारी लोगों को ही विधान सभा परिसर में प्रवेश की पात्रता रहेगी ।

 प्रवेश पत्र धारी व्यक्तियों को अपने संस्थान का परिचय पत्र या आधार कार्ड रखना आनिवार्य होगा । विधान सभा परिसर एवं सभी दीर्घाओं में सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ी नजर रखी जायेगी। केवल  विधायकों को ही वीआईपी  गेट तक जाने की अनुमति होगी । मान. विधायकों के साथ आये कार्यकर्ता एवं उनके परिजनों के लिए विधान सभा परिसर स्थित प्रेक्षागृह में ब?ी स्क्रीन लगाकर सदन की सीधी कार्यवाही देखने की व्यवस्था की गयी हैं । उनका प्रवेश गेट क्रमांक-1 से होगा ।

सचिवालय  प्रथम सत्र की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है ।नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत में  विधान सभा परिसर को फूल मालाओं एवं रंगोली से सजाया जा रहा है । बरौंडा चौक का नये तरीके से सौन्दर्यीकरण औऱ  विधान सभा परिसर को लोककला एवं लोक संस्कृति युक्त पेंटिग से शानदार तरीके से सजाया जा रहा है । सभी नव  विधायकों का मुख्य गेट पर  पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया जायेगा । इस अवसर पर विधानसभा परिसर में छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं लोक संस्कृति पर केन्द्रित लोक नृत्यों की छटा भी देखने को मिलेगी ।


अन्य पोस्ट