रायपुर
नो एंट्री टाइम में घूसे ट्रक ने महिला की जान ली
17-Dec-2023 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 दिसंबर। राजधानी के टिकरापारा ईलाके में आज दोपहर एक ट्रक ने महिला को रौंद दिया। घटना संतोषी नगर में हुई। तेज रफ्तार यह ट्रक महिला को अपनी चपेट में लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। यहां बता दें कि सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के लिए शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है। इस नो एंट्री टाइम में ट्रक का शहर के भीतर घूसना थाना, और ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर प्रश्न उठाता है।
यह महिला अपने पति के साथ बाइक में देवर से मिलने आई थी। ट्रक ने पहले ठोकर मारी जिससे पति ने बाइक पर से नियंत्रण खोया। दोनों गिरे और महिला ट्रक से पहियों में काफी दूर तक घसीटा गए। उसके शरीर से खून और कुचलने से कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे