‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च। नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निगम महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त विश्वदीप ने सम्मानित किया। इनमें प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, डॉ. दिव्या चंद्रवंषी, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, जोन 5 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेष्वरी पटेल को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
इसी प्रकार श्रीमती वंदना जाघव, राजश्री श्रीवास, रोमा तिवारी, रूही आफरीन, स्वाती साहू, शीला शर्मा, रीना पाटले, जयंती दुर्गा, उषा बघेल, मनीषा मेहरकुरे, पुनम भुटानी, मोनिका यादव, माधुरी खलको, नीलम सहारे, श्वेता शिन्दे, माया वर्मा, रूचिका मिश्रा, निवृत्ति गौतम, प्रियंका शर्मा, अंजली बारले, प्रमिला भारती, सिम्मी भारती, सरस्वती यादव, रचना मोहंती, विनिता जायसवाल, अंजली मालवीय, गायत्री देवांगन, उषा सिंदूर, सुश्री संजना हलदार, प्रिया बसंती तिवारी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। महापौर श्रीमती मीनल चैबे एवं आयुक्त श्री विष्वदीप का संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद जाघव ने श्रीफल, शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्षन आषीष मिश्रा ने किया।