रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। पंचायत चुनाव में हुए विवाद पर विजय जुलूस के दौरान दो पक्षों में मारपीट में जानलेवा हमला किया गया । मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर के ग्राम चंडी में शनिवार रात 8 बजे यह घटना हुई। गांव के खेलन सोनवानी और उमनलाल के बीच पंचायत चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था कल रात खेलने व उसके तीन साथियों ने उमन लाल के विजय जुलूस में शामिल होने की बात पर गाली गलौज कर डंडे से मारपीट की । और खेलने ने भी अपनी रिपोर्ट में उमन पर चुनाव के दौरान गाली गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
इधर धरसींवा के गिरौद मेें रमाकांत नायक व अन्य साथियों ने भागवत वर्मा (65) के साथ सह कहते हुए मारपीट गाली गलौज की कि गांव में बहुत उचकते हो। भागवत ने इसका प्रतिकार किया तो रमाकांत ने हाथ में पहनने वाले कड़े से भागवत के सिर पर मारकर जान लेने का प्रयास किया। भागवत ने धरसींवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम पोड़ पांडुका निवासी अशोक कुमार शनिवार को महिला दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने निको जायसवाल कंपनी आया था। कंपनी के रास्ते पर बस से उतरकर आटो से जाना था। तभी आटो सीजी 04 एडब्लू0636 के चालक ने बस से उतरते समय गाली गलौज कर हाथ मुक्के से मारपीट की ।