रायपुर
रायपुर, 7 मार्च। छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम के तत्वावधान में दो दिवसीय महासम्मेलन शुरू हुआ। शनिवार को देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमणा, सिने स्टार पी साई कुमार, कवि जी श्रीनिवास अतिथि रहे। इसके बाद प्रात: 11 बजे,साहित्य गोष्ठी संध्या 6 बजे महिला मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कल 9 मार्च को सुबह सामाजिक विषयों पर चर्चा का सत्र होगा। संध्या 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीएम विष्णु देव साय,विशिष्ठ अतिथि केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू,प्रदेशाध्यक्ष भाजपा किरण देव सिंह होंगे।महासंघम के अध्यक्ष आर. मुरली,बी. तुलसी राव,महासचिव एन. रमण मूर्ती कोषाध्यक्ष, आंध्रा समाज के अध्यक्ष जी स्वामी ने समाज के सभी नागरिकों से शामिल होने का आमंत्रित किया है।