रायपुर

नौकरी से निकलवाने की बात पर पूर्व कर्मचारी से मारपीट, लेनदेन विवाद भी
08-Mar-2025 4:21 PM
नौकरी से निकलवाने की बात पर पूर्व कर्मचारी से मारपीट, लेनदेन विवाद भी

पुलिस ने दर्ज किए काउंटर रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च।
शहर में कल मारपीट और पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा-विवाद हो गया। इस बीच आरोपी ने हाथ मुक्का और स्टील पाईप, कड़ा से हमला कर दिया। 
खम्हारडीह इलाके में एक साल पूर्व नौकरी से निकलवाने और पैसा लेनदेन को लेकर नवीन केशरवानी, रामा राव और उसके साथी ने त्याग राज नायकार के घर पर आकर गाली गलौज कर मारपीट कर दी।   नवीन केशरवानी ने भी त्याग राज नायकार पर मारपीट का आरोप लगया है। पुलिस ने मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक त्याग राज नायकार ने रिपोर्ट लिखाई कि वह गोल्डन होम्स वीआईपी स्टेट खम्हारडीह रहता है। और लाईजिनिंग एवं मीडिया का काम करता है। एक वर्ष पूर्व त्याग राज ने नवीन केशरवानी एवं रामा राव इस्ती कन्स्टेन्सी सर्विसेस प्रा. लिमि. में डायरेक्टर के पछ पर थे। जिसे त्याग राज ने दोनों को  पद से हटा दिया था।  तब से कम्पनी के पैसो की लेन देन को लेकर दोनों के बीच नहीं बन रहा था। कल दोपहर नवीन केशरवानी ने लेनदेन को लेकर फोन किया था। तब त्याग राज ने उसे घर पर बुलाया था। वहां पर नवीन अपने अन्य साथी को लेकर आ गया। गाली गलौज कर पैसा मांगने लगा।   जिसे अभी नहीं है कहने पर वे घर के पास गाली गलौज करने लगे। जिसे  मना करने पर वह भडक़ गया। और नवीन केशरवानी , रामा राव व बल्लू ने कालर पकड़ कर बाहर खीचने लगे। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई। नवीन रामा और बल्लू ने हाथ मुक्का से मारपीट कर दी। ये पूरी घटना घर में सीसीटीवी कैमरा मे रिकार्ड हो गया। 

नवीन केशरवानी ने त्याग राज पर मारपीट करने की शिकायत की है। पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज दोनों पक्षों से पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। 
 


अन्य पोस्ट