रायपुर

तोरला में निर्विरोध उपसरपंच बने राजकुमार सोनी
09-Mar-2025 4:25 PM
तोरला में निर्विरोध उपसरपंच बने राजकुमार सोनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 9 मार्च। ग्राम तोरला में उपसरपंच चुनाव में राजकुमार सोनी ने निर्विरोध जीत हासिल की, 19 पंच और सरपंच ने उनका समर्थन दिया।

 ज्ञात हो कि ग्राम तोरला में सरपंच सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था लेकिन सरपंच चुनाव में भी आरक्षित वर्ग के अब्दुल बंजारे ने सरपंच में जीत दर्ज कर अभनपुर ब्लॉक में चर्चा का विषय बना। 

पुन: उप सरपंच के चुनाव में राजकुमार सोनी निर्विरोध उपसरपंच बनकर चर्चा में है ,पटाखे फोडक़र एवं मिठाई बांटकर स्वागत कर खुशियां मनाते रहे।


अन्य पोस्ट