रायपुर

पिस्टल लेकर गुल पाशा खेल रहे चार जुआरी पकड़ाए, 72 हजार जब्त
08-Mar-2025 4:23 PM
पिस्टल लेकर गुल पाशा खेल रहे चार जुआरी पकड़ाए, 72 हजार जब्त

रायपुर, 8 मार्च। आमानाका पुलिस ने  ढाबे की छत पर जुआं खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया । इनमें से एक के पास से पिस्टल और कारतूस भी जब्त किया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार आमानाका के ग्राम अटारी मोड़ पर स्थित ढाबा नुमा होटल हाईवे की छत पर कल रात जुएं की फड़ बैठी थी। ये लोग गुल पाशा पर जुआ खेल रहे थे। और 72400 रूपए के दांव लगा चुके थे। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरीश चंद्राकर (35)और अन्य 4 को पकड़ा । इनसे 72 हजार रूपए के साथ ,एक पिस्टल एक जिंदा कारतूस एक कार  भी जब्त किया गया । पुलिस ने चारों को जुआ एक्ट 4,13 और  112 बीएनएस का अपराध दर्ज किया । पुलिस ने केवल हरीश का ही नाम बताया है, शेष 4 के नाम नहीं ।
 


अन्य पोस्ट