रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। तेलीबांधा थाना इलाके में शनिवार शाम जोरा ओवर ब्रिज के पास कांग्रेस प्रवक्ता ऋषभ चंद्राकर और पिकप चालक के बीच हुआ विवाद तोडफ़ोड़ तक जा पहुंचा।
तेलीबांधा थाने में दोनों पक्षों ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई। पिकप चालक नीलेश बांधे (28) ने कार नंबर सीजी 04 जेड 9999 के चालक को हाईवे पर धीरे चलाने कहा। इस पर उसके साथ कार चालक ने गाली गलौज कर मारपीट की । वहीं कार चालक अवंति विहार सेक्टर 1 निवासी ऋषभ चंद्राकर (28) ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि निवेश अपनी पिकप वैन को उसकी कार के साथ हाइवे पर चिपका कर चला रहा था।उसे मना करते हुए रिषभ ने पिकप चालक को रोका ।
इस पर नीलेश व साथी ने गाली गलौज, मारपीट झूमा झटकी की। और रिषभ के गले से सोने की चेन खींचकर भाग गए। इस पूरे मामले के रिषभ व साथियों ने वीडियो वायरल किए गए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कार में एक युवती,एक अन्य युवक भी रिषभ के साथ सवार हैं। ये लोग ग्रामीणों की भीड़ से घिरे हुए हैं। और ग्रामीण लडक़े डंडे से कार में तोड़ फोड़ कर रहे हैं। यह देख युवती और युवक को यह कहते सुना देखा जा सकता है कि गाड़ी स्पीड से चलाकर भीड़ पर चढ़ा दे, सेल्फ डिफेंस के लिए यही सही है गाड़ी भीड़ पर चढ़ा दो ,फुल स्पीड से निकालो सीधे तेलीबांधा थाने में ही रू करेंगे। रिषभ भी बाहर भीड़ के कुछ युवकों से कह रहा है कि गाड़ी में युवती है उसके बावजूद तोडफ़ोड़, मारपीट कर रह रहे हो। इस पर भीड़ के युवक उससे माफी मांगने कह रहे और रिषभ का जवाब है कि मेरी गाड़ी में तोड़,फोड़ करने के बाद मुझसे ही माफी मांगने कह रहे हे, पुलिस आ रही है, उसके सामने ही बात होगी ।
तेलीबांधा थाना स्टाफ आने के बाद ही ऋषभ चंद्राकर व साथी वहां से निकल पाए बताया गया है कि ऋ षभ चंद्राकर लॉ के स्टूडेंट है और ऋ षभ और उनके कुछ दोस्त फ्रेशर पार्टी मनाकर जोरा से वापस आ रहे थे तभी ऋ षभ के गाडी की हलकी से टक्कर जोरा निवासी निलेश बांधे व ग्रामीणों के साथ हुई।जिसके चलते ग्रामीणों ने मारपीट की स्थिति बना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के काउंटर रिपोर्ट पर धारा 296,115-2,351-2,304-2,324,3-5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।