‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा नेवरा, 12 मार्च। होली एवं रमजान को लेकर हुई शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सर्व समुदाय एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पार्षद, सरपंच, पंच, अनुविभागीय दण्डाधिकारी आशुतोष देवांगन, तहसीलदार ज्योति
मसियारे, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित हुए । एसडीएम ने सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
थाना परिसर तिल्दा नेवरा में अनुविभागीय दंडाधिकारी होली तथा रमजान माह को ध्यान में रखते हुए आम जनता शांति एवं सौहार्दपूर्ण रूप से त्यौहार मनाये जाने संबंधी बातों को लेकर चर्चा की गई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण, नवनियुक्त पार्षद, ग्रामीण अंचल के सरपंच, पंच व ग्रामीण कोटवार उपस्थित रहे।
अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने गांवों में अवैध शराब बिक्री की बात कही और पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए, साथ ही शराब दुकानों में ओवर रेट में शराब बिक्री किए जाने की बात भी कही।
होली पर्व में महिलाओं एवं बच्चों की गरिमा व मर्यादा को ध्यान में रखकर रंग लगाने, कैमिकल युक्त रंगों मुखौटा का प्रयोग न करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों तथा जुलूस रैली का पूर्णत: प्रतिबंध होने के साथ साथ मोटर सायकल पर तीन सवारी, प्रेशर हार्न, चिल्लाने, हुटिंग न करें। होलिका दहन पर लकड़ी/पेड़ काटकर चोरी, शराब, भांग, व्यसन का उपयोग कर हुल्लड़बाजी व उपद्रव, अनैतिक शब्दों का प्रयोग, रंग गुलाल विक्रताओं को शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कैमिकल वाले रंग की बिक्री न करने संबंधी हिदायत दी गई।
थाना तिल्दा नेवरा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम के द्वारा क्षेत्र के लोगों से पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा कि वाद विवाद की स्थिति निर्मित होने पर हुड़दंगियों पर तत्काल कार्रवाई करने की बात कही गई।