रायपुर

होली के पहले पुलिस का शराब धरपकड़़, चार गिरफ्तार
12-Mar-2025 8:22 PM
होली के पहले पुलिस का शराब धरपकड़़, चार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मार्च। थाना खरोरा पुलिस ने क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिचोली स्थित पंजाबी ढ़ाबा में रेड कर शराब बरामद कर संचालक को पकड़ा। संचालक  अमरपाल सिंह 52 वर्ष निवासी चिल्फी हाईट भावना नगर ब्लाक 03 क्वाटर नं. 104 शंकर नगर, खम्हारडीह  हाल पता  चिचोली को पकड़ा। ढाबे में चावला की गद्दी के नीचे  रखी थैली की तलाशी लेने पर शराब मिली। इसमें

 देशी  37 पौवा अंग्रेजी गोवा 8 पौवा, आईकान विस्की 6 पौवा, इम्प्रीयल ब्लू 2 पौवा  रायल स्टेग 750 एम एल कुल 10.29 बल्क लीटर कीमत 7,500/- रूपये तथा बिक्री रकम 48,000/- रूपए कुल  लगभग 55,500/- रूपये जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया ।

पुरानी बस्ती पुलिस ने भी मुकेश वर्मा उर्फ बरहा 34  प्रकाश देवांगन  31,  शत्रुघ्न सिन्हा 50  निवासी बजरंग किराना स्टोर, शिव मंदिर  के पास अमरपुरी पुरानी बस्ती को पकड़ा। इनसे देसी प्लेन  33 पौवा मात्रा 5.940 बल्क लीटर कीमत 2,970 रुपए ,देसी मदिरा मसाला 43पौवा मात्रा 7.740बल्क लीटर कीमत 4730 रुपए जब्त किया ।?तीनों से कुल   13.680 बल्क लीटर कीमत 7700 रुपए जब्त किया गया ।

इन तीनों को बंधवा तालाब के पास व खो खो तालाब के किनारे तीन व्यक्ति अवैध रूप से मंदिरा रखकर बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे । तीनों को गिरप्तार कर 1  को जमानत मुचलका  में रिहा कर अन्य दो  को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


अन्य पोस्ट