‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मार्च। छ ग निषाद समाज रायपुर महानगर के युवा एवं महिला कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर निषाद भवन रायपुरा महादेवघाट रायपुर में रविवार को होली मिलन समारोह का भव्य कार्यक्रम का संपन्न हुआ।
होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि छ.ग. निषाद समाज प्रदेश संगठन के महासचिव मनोहर लाल निषाद, अध्यक्षता छ ग निषाद समाज रायपुर महानगर अध्यक्ष बसंत निषाद, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में छग निषाद समाज रायपुर जिला संगठन के अध्यक्ष बालाराम निषाद, सचिव रामप्यारे निषाद, संरक्षक मनीराम निषाद उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। नगाड़े की थाप के साथ और रंग गुलाल लगाकर सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। फाग गीत पर समाजजन झूमे।
नवनिर्वाचित जनपद सदस्य भावना विष्णु निषाद और पारागांव (आरंग) की जनपद सदस्य लीला लछन निषाद को सम्मानित किया गया। रायपुर जिला संगठन के क्षेत्रीय संगठन रसौटा, समोदा, पारागांव आरंग, रायपुरा महादेवघाट, शास्त्री नगर फाफाडीह की सक्रिय कार्यकारिणी सदस्य बहनों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
अतिथियों ने कहा कि समाज में समरसता और अपनत्व, भाईचारे को बनाए रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता है। समाज की एकजुटता को बल मिलता है। कार्यक्रम में सभी को मिठाई खिलाकर भोजन के साथ ही रंगारंग समापन हुआ।
आयोजितकर्ता निषाद टाइम्स के संपादक गणेश राम केंवट, सचिव मुकेश निषाद, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष एवं महानगर कोषाध्यक्ष पुनारद निषाद, कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष उमाशंकर निषाद, संगठन सचिव लोकेश निषाद, कार्यालय सचिव शिव निषाद, नुपेंद्र निषाद, देवचरण निषाद, संतोष निषाद, गिरिराज, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष किशोर नाविक समस्त युवा सदस्य एवं रायपुर जिला संगठन एवं महानगर की सक्रीय कार्यकारिणी सदस्य मीना निषाद, नमिता निषाद, हीरा, किरण, लक्ष्मी, फूलमत बाई, ओमिन निषाद, अनिता निषाद, बरखा निषाद, शीला, प्रमिला, सविता, संतोषी निषाद , रजनी, ऊमा, सुलोचना, पिंकी निषाद, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष मनीषा निषाद, शास्त्री नगर से हीरा निषाद, रामबाई, शिवबती शिवकुमारी, लता निषाद, श्यामबती निषाद, खुशबू निषाद, रसौटा से लक्ष्मी निषाद, हेमकुमारी, पूर्णिमा, कौशल्या, मानबाई, गुड्डी, प्रमिला, दसोदा, रौशनी, समोदा से ललिता निषाद, मोहिनी, सुखिन बाई, सोनकुंवर, सुखवंतीन, पूनिया, पार्वती, सुखबती, हेमीन, सावित्री निषाद, पारागांव आरंग से लीला, मिथिला, सुनीता, हीरा, ममता निषाद आदि उपस्थित रहीं।