रायपुर

35 किलो पॉलीथिन जप्त, 12900 रूपए जुर्माना
12-Mar-2025 8:21 PM
35 किलो पॉलीथिन जप्त, 12900 रूपए जुर्माना

रायपुर, 11 मार्च। निगम के जोन 4 स्वास्थ्य विभाग, नगर निवेश  पुलिस प्रशासन बल के सहयोग से  गोलबाजार के दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन की आकस्मिक जांच की। इस दौरान 10 दुकानों से लगभग 35 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त कर दुकानदारों से  कुल 12900 रूपये का जुर्माना किया है। इसी तरह से  स्वास्थ्य विभाग ने गन्दगी पाए जाने पर 112 स्थानों पर 74820 रूपये और दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने पर 29 दुकानों पर 12900 रूपये जुर्माना किया।


अन्य पोस्ट