रायपुर
रायपुर, 11 मार्च। कलिंगा विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर सेमिनार हॉल में डीन, विभागाध्यक्ष, संकायाध्यक्ष और आईसीआईसीआई बैंक के विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में पत्रिका ‘वी स्मृति 2.0’ का विमोचन किया गया।
निदेशक डॉ. विजयलक्ष्मी बिरादर, छात्र कल्याण की प्रभारी डीन लेफ्टिनेंट विभा चंद्राकर ने आईसीआईसीआई बैंकों से आए विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईईईई एमपी सेक्शन के अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) जीएस तोमर और हैदराबाद की नेचर बायो प्लास्टिक पर्यावरणविद् की संस्थापक सुश्री प्रतिभा भारती ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थीं। डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि पत्रिका के लेख तीन देशों, 17 राज्यों की महिला प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए तथा सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने पत्रिका के लिए लेख लिखे। कार्यक्रम के दौरान कुल 80 प्रतिभागी उपस्थित थे।
आईसीआईसीआई बैंक की ओर से विशेष अतिथि इरशाद कुरैशी ने शेयर बाजार और आईसीआईसीआई बैंक की लोकप्रिय निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान इरशाद कुरैशी, सुशांत साहू क्षेत्रीय प्रमुख और अन्य उपस्थित थे। सुशांत साहू को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।