रायपुर

गृह विज्ञान संकाय में छात्राओं को दिया गया खाद्य परिरक्षण प्रशिक्षण
12-Mar-2025 8:19 PM
गृह विज्ञान संकाय में छात्राओं को दिया गया खाद्य परिरक्षण प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 मार्च। शासकीय दूधाधारी गर्ल्स कालेज  में गृह विज्ञान विभाग के हैंड्स ऑन ट्रेनिंग  में  खाद्य परिरक्षण के पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीक, फूड लेबल के विषय में तीन दिवसीय ट्रेनिंग आयोजित किया गया । इसमें डॉक्टर अर्पित सोनी ने मार्गदर्शन दिया। गृह विज्ञान  संकाय की विभागाध्यक्ष

डॉ अनुभा झा के मार्गदर्शन में  श्रीमती ज्योति मिश्रा ने खाद्य परिरक्षण  का परिचय दिया। कुमारी श्रेया राठी ने खाद्य परिरक्षण में विभिन्न प्रकार की खऱाबी, और बचने के उपाय विषय में चर्चा की।

 डॉक्टर दीप्ति चंद्राकर ने भोज्य पदार्थों में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों, विभिन्न  एंजाइम्स रसायन एवं उनकी प्रतिक्रिया के विषय में प्रकाश डाला।

 खाद्य परिरक्षण के प्रयोगात्मक अनुभव हेतु तकनीकी  विशेषज्ञ को आमंत्रित किया गया।  तीन दिवसीय सत्र में छात्राओं को विभिन्न उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें मुख्य रूप से मिक्स फ्रूट जैम पाइनएप्पल जैम अमरूद की जैली, सब्जियों का मिला जुला अचार, नींबू का अचार, आवले का अचार, आंवला की कैंडी, आंवले का मुरब्बा, लेमन स्क्वैश आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में गृह विज्ञान संकाय द्वारा संचालित फूड साइंस एंड क्वालिटी कंट्रोल विभाग की छात्राएं तकनीकी ज्ञान एवं बारीकियों को समझा, जिससे छात्राओं को उद्यमिता, स्वरोजगार एवं स्वावलंबन की दिशा में बढऩे के लिए प्रेरणा प्राप्त हो रही है।


अन्य पोस्ट