रायपुर

दो माह की बच्ची को थैली में छोड़ गए
12-Mar-2025 8:22 PM
दो माह की बच्ची को थैली में छोड़ गए

रायपुर, 11 मार्च। पुलिस की 108 टीम ने बुधवार दोपहर अमलेश्वर के ग्रीन अर्थ सिटी परिसर से एक दो माह के मासूम बच्ची को बरामद किया। उसे अज्ञात लोगों ने थैली में पैक कर झाडिय़ों के बीच छोड़ दिया।

108 स्टॉफ ने बच्ची को अपने कब्जे में लिया। और अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत सामान्य बताई गई है। पुलिस को आशंका है कि कन्या होने की वजह से उसे लावारिश छोड़ दिया गया। पुलिस सोसायटी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट