रायपुर
जोन कमिश्नरों को प्रापर्टी लोकेशन एप्प का प्रशिक्षण
12-Mar-2025 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। निगम मुख्यालय में आज सभी जोन कमिश्नरों को निगम के आई टी. प्रभारी रंजीत रंजन ने प्रापर्टी लोकेशन एप्प को डाउनलोड करवा पावर पॉइंट प्रजेटेशन के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। इसके पूर्व सहायक राजस्व अधिकारियों और कार्यपालन अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका था । प्रापर्टी लोकेशन एप्प के माध्यम से सर्च करते ही नगर निगम रायपुर क्षेत्र की किसी भी प्रापर्टी के सम्बन्ध में ऑनलाइन गुगल लोकेशन सहित सम्पतिकर कितना अदा किया है और कितना बकाया है, इसकी जानकारी एक क्लीक पर सम्पतिकर दाताओं को मिल जाएगी और वे आसानी से अपना सम्पतिकर नगर निगम रायपुर को अदा कर सकेंगे.
आयुक्त विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत - प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे