रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अप्रैल। रायपुर अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख प्रत्याशियों होरी लाल चंद्राकर और कमलेश पांडे ने अपना नामांकन दाखिल किया।
जबकि आधा दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जिससे आने वाले दिनों में मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।
नामांकन के साथ ही दोनों प्रत्याशियों ने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है, जिससे पूरे कोर्ट परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। इस बार संघ के 18 विभिन्न पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। 17 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
इस बार के चुनाव में अधिवक्ता संघ के कई प्रतिष्ठित और अनुभवी वकील भी मैदान में उतर रहे हैं। इनमें आशीष सोनी, दिनेश देवांगन सहित कई पूर्व पदाधिकारी शामिल हैं, जो अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।