रायपुर
रायपुर, 2 अप्रैल। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के आदेश अनुसार 2 अप्रेल से 08 अप्रेल तक मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के अंतर्गत शिक्षण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जीएडी ने सभी सचिवों, विभागाध्यक्षों , कमिश्नर कलेक्टरों को पत्र जारी कर इसे आयोजित करने कहा है। इस अभियान का उद्देश्य कर्मियों के लिए दक्षता निर्माण को प्रोत्साहित करना है।
एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में सभी अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे । इस दौरान द्बत्रह्रञ्ज प्लेटफॉर्म पर कम से कम 4 घंटे का प्रशिक्षण पूरा करेंगे। 02 अप्रेल से 08 अप्रेल के दौरान नवाचारों और डोमेन मामलों पर वेबिनार का आयोजन किया जाएगा एवं सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के मामलों के सुचारू निपटान के संबंध में सामूहिक चर्चा का भी आयोजन किया जाएगा द्य बताया गया है कि यह प्रशिक्षण सप्ताह रेलवे समेत सभी केंद्रीय विभागों में भी कराएं जाएंगे। रेलवे तो प्रशिक्षण पूरा करने वाले 50 कार्मिकों का सम्मान भी करेगा।