रायपुर
पेयजल में घुल रहा तारकोल और अन्य केमिकल, ढुलाई खर्च की बंदरबांट के लिए अफसर, ठेकेदार के काकस की करतूत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अप्रैल। खारून नदी पर बने नेशनल हाईवे ब्रिज की मरम्मत कार्य दो दिन से शुरू कर दिया गया है। अभी ब्रिज पर से तारकोल की पुरानी परत उखाड़ी जा रही है। इसमें नेशनल हाईवे अथॉरिटी रायपुर छत्तीसगढ़ विंग और जिला प्रशासन की अनदेखी से लोगों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। नदी के पानी से तक के दो जिलों रायपुर दुर्ग के लाखों लोगों की प्यास बुझती है। ठेका कंपनी और अधिकारी जीवनदायिनी खारून को प्रदूषित करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे सामने आई है।
मरम्मत कर रही ठेका कंपनी इन दिनों ब्रिज के उपर और जोडऩे वाली सडक़ से वर्षों पुरानी कोलतार (डामर) की परत उखाड़ रहा है। यह परत जेसीबी से दो से तीन मीटर गहरी और तीन से पांच फीट लंबाई में निकाली जा रही है। यह काम दिन रात हो रहा है। इस मलबे को दूर फेंकने के लिए कंपनी को मोटी रकम का ठेका दिया गया है लेकिन विडंबना है कि अफसरों की अनदेखी की वजह से मलबे को नदी में ही डाला जा रहा है। दो दिन में इतनी तादाद में मलबा फेंका गया है कि नदी में स्टाप डेम जैसा स्ट्रक्चर खड़ा हो गया है। इस मलबे से निकल रहे डामर मिक्स? कैमिकल नदी के पानी को दूषित कर रहा है। यह जानलेवा कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें नेशनल हाईवे अथॉरिटी की अनदेखी और ठेका कंपनी की लापरवाही साफ साफ देखी जा सकती है। इसमें देर रात खुदाई और दिन में मलबे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। यह सारा कुछ अफसरों की मिली भगत से ठेका कंपनी ट्रांसपोर्टेशन का पैसा बचाने का कृत्य कर रही है और इस रकम की बंदरबांट होना स्वाभाविक है। क्योंकि कंपनी को मलबा खोदकर फेंकने का भी भुगतान किया
जाता है।
दूसरी ओर आसपास के ग्रामीण ब्रिज के नीचे से आना जाना भी करते हैं। बीसियों फीट नीचे गिराए जा रहे मलबे से लोगों की जान खतरे में डाला जा रहा है। खासकर बच्चे ठंडक के लिए दिन भर नदी जल में समय बिताने आते जाते हैं। यह कार्य 16 करोड़ रुपए की बड़ी रकम के ठेके पर पूरा होगा। इसमें मलबा ढुलाई की रकम इस काक्स ने डकारने की तैयारी कर ली है।