रायपुर

अस्पताल में भिड़े मायके और ससुराल वाले
03-Apr-2026 7:24 PM
अस्पताल में भिड़े मायके और ससुराल वाले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अप्रैल। रिंग रोड स्थित नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को हंगामा मचा। यहां एक महिला की संदिग्ध मौत को लेकर  मायेके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने होकर अस्पताल परिसर में ही जमकर मारपीट की। पुलिस ने बताया कि मायके वालों का कहना था कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं उसने फांसी नहीं लगाई। ससुरालियों की कथित पिटाई से मौत हुई है। ससुरालियों का कहना था कि मामला फांसी का है। इनके बीच लात-घूंसे भी चले। दोनों पक्षों के साथ देखने वालों की भीड़ पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


अन्य पोस्ट