रायपुर

एयरटेल के पेमेंट बैंक से वृद्ध से पौने तीन लाख पार, इंस्टाग्राम पर महिला से 65 हजार की ठगी
02-Apr-2026 6:06 PM
एयरटेल के पेमेंट बैंक से वृद्ध से पौने तीन लाख पार, इंस्टाग्राम पर महिला से 65 हजार की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अप्रैल। फोन कंपनी एयरटेल के पेमेंट बैंक से पौने तीन लाख रुपए से अधिक पार कर दिए। टिकरापारा हरदेव लाला मंदिर के पास रहने वाले चोलाराम मरकाम 74 ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। यह रकम 4 दिनों में 12 बार में निकाली गई। चोलाराम खेती किसानी करते हैं।

उनका जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रानीतराई ज दुर्ग में बचत खाता है।  20 मार्च को शाम करीबन 06.30 बजे उनके मोबाईल में उक्त खाता से 1000 रू. ट्रांजेक्शन होने का मैसेज आया । तब मुझे मालूम हुआ कि खाता में बैलेंस कम दिखा रहा है। तब  23 मार्च को  बैंक के शाखा रानीतराई जाकर बैलेंस  चेक एवं पासबुक में एंट्री करवाया। उसमें 19 से 22 मार्च के बीच खाता से 12 अलग अलग किश्त में कुल 2,78,000 रूपये निकल गये है। चोलाराम ने 1930 में काल कर आनलाईन सायबर शिकायत भी करवाया। वहां से पता चला कि 12 किश्त में से एक किश्त एयरटेल पेमेंट बैंक के खाता  में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ट्रांसफर किया गया । बाकी पैसा कहां ट्रांसफर हुआ है इसकी जानकारी नहीं है।  टिकरापारा पुलिस धारा 318 के तहत मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।

 

इंस्टाग्राम पर आर्डर बुक कर 65 हजार की ठगी

चंद्रिका विहार बोरियाखुर्द रायपुर निवासी हेमलाल नेताम 28 के साथ आनलाइन आर्डर बुक कर 68 हजार की धोखाधड़ी की गई। पुलिस के अनुसार 30 मार्च को हेमलता ने इंस्टाग्राम के माध्यम से राधिका कलेक्शन से कपड़ा खरीदने का आनलाईन आर्डर किया था। उसके बाद 31 मार्च को उनके व्हाटसप पर  मैसेज आया कि आपने आनलाईन कपडा आर्डर किया है। वह एमेजोन के जरिए आएगा ।उसके पहले  1950 रूपये दो बार करके देना होगा फिर ऐसा करने के बाद आपको आपका पैसा वापस मिल जायेगा। हेमलता ने ऐसा करते करते कई बार एक नया फार्म दिखा कर और पैसा लिया गया ।जो कुल 65850 रूपए थे।  हेमलता ने कल शाम टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट