रायपुर

महाबली की शरण में सनातनी
02-Apr-2026 6:03 PM
महाबली की शरण में सनातनी

रायपुर, 2 अप्रैल। महाबली वीर हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को समूचे राजधानी में भक्तिमय माहौल रहा। विशेष पूजा अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। एक मुखी से लेकर पंचमुखी, दक्षिणमुखी, संकटमोचन हनुमान मंदिरों में जमकर महिला पुरुषों की भीड़ रही। भगवान के विग्रह दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। महाबली को प्रसन्न करने भक्तों ने बूंदी के लड्डू, नारियल अर्पित किया। शहर के मच्छी तालाब, बैरन बाजार ढाल, चौबे कालोनी, पुराना आरडीए कांप्लेक्स, टिंबर मार्केट, नर्मदा कुंड, बूढ़ा पारा, शान्ति नगर, मंडी रोड पंडरी स्थित मंदिरों में दिन भर भक्तिमय नज़ारा रहा।  सीएम विष्णु देव साय ने नर्मदा कुंड हनुमान मंदिर में संध्या आरती में शामिल होंगे। वहीं वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने मारूति मंगलम भवन में आयोजित विशेष पूजा में शामिल हुए।

डेका, किरण  ने  नर्मदा कुंड मंदिर में पूजा-अर्चना

 राज्यपाल  रमेन डेका, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा ने नर्मदा कुंड हनुमान मंदिर स्टेशन चौक एवं सर्व धर्म हनुमान मंदिर स्टेशन कैम्पस रायपुर में  पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना कर आशीर्वाद लिया।


अन्य पोस्ट