रायपुर

10-12 वीं में पास कराने एक बार फिर एजेंट सक्रिय? माशिमं ने किया आगाह
03-Apr-2026 7:23 PM
10-12 वीं में पास कराने एक बार फिर एजेंट सक्रिय? माशिमं ने किया आगाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अप्रैल। बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। इसका पहला चरण खत्म हो गया है और दूसरा चरण 28 मार्च से शुरू हो गया है। और अब परीक्षा में पास कराने एक बार फिर एजेंट सक्रिय होने की खबर है। माशिमं ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को इनसे आगाह किया है। मंडल उप सचिव ने कहा कि ऐसे लोगों के झांसे में आकर लेन देन न करें। ऐसे लोगों की सूचना पुलिस में दें। मंडल का ऐसे लोगों से कोई संबंध नहीं है। उप सचिव ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पूर्व वर्ष 2024 एवं 2025 में बोर्ड परीक्षा में पास करने के लिये छात्रों / पालकों को फर्जी फोन कॉल आये थे। फर्जी कॉलर व्दारा परीक्षा परिणाम सुधारने  अनुचित मांग की गई थी। इस संबंध में   मंडल ने कहा कि  पास कराने  छात्र / छात्राओं एवं पालकों को किसी भी प्रकार का फर्जी फोन कॉल आते हैं तो उसे ध्यान न देकर अनावश्यक किसी प्रकार का लेन-देन की कार्यवाही न करें तथा उक्त फर्जी कॉल के संबंध में अपने नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करें। इस प्रकार के फर्जी कॉल का छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल से कोई संबंध नहीं है।

 अत: छात्र/अभिभावक फर्जी कॉल से भ्रमित न होवें एवं सतर्क रहे।


अन्य पोस्ट