रायपुर
हनुमान मंदिर से सटकर शराब भट्टी, हटाने के लिए आज शाम विशेष आरती
02-Apr-2026 6:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अप्रैल। कटोरा तालाब में हनुमान मंदिर से सट कर संचालित शराब भट्टी को हटाने की मांग को लेकर आज शाम विशेष आरती का आयोजन किया गया है। बताया गया है कि यह मंदिर 40 साल पुराना है । इस शराब भट्टी के कारण आस पास का वातावरण बहुत ज़्यादा दूषित और धार्मिक रूप से अपमानजनक लगता है उसको वहाँ से हटाने की मांग आसपास के नागरिक और हनुमान जी के भक्त लंबे समय से कर रहे हैं । लेकिन सरकार का उदासीन रवैया हनुमान जी के लिए अपमान स्वरूप है । सन्नी सिंह एवं साथी इस शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर आज शाम महाआरती का आयोजन किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने सभी कांग्रेस जनो को शाम मंदिर पहुँच कर इस आयोजन में शामिल हो कर सरकार को सद्बुद्धि देने भगवान हनुमान से प्रार्थना करने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे