महासमुन्द
घर में जुआ खेल रहे 10 पकड़ाए, 51 हजार जब्त
22-Jun-2021 7:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 जून। तुमगांव पुलिस ने भोरिंग में एक घर में दबिश देकर जुआ खेलने वाले 10 लोगों को पकड़ा है। इनके पास से 51 हजार 600 सौ रुपए जब्त किया गया है। रविवार को नवपदस्थ निरीक्षक रामअवतार पटेल ने थाने का प्रभार लेते हुए जुआ के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी मिली है कि इससे एक दिन पहले शनिवार को तुमगांव क्षेत्र के लोगों ने थाने का घेराव किया था। घेराव करने वालों ने आरोप लगाया था कि पूर्व निरीक्षक के संरक्षण में ही लोग क्षेत्र में अवैध कारोबार करते हैं। बहरहाल नवपदस्थ थाना प्रभारी ने 10 लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। ग्राम भोरिंग निवासी देवेन्द्र साहू के घर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर रविवार की शाम पुलिस ने दबिश दी थी। यहां से पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे