महासमुन्द

17 दिन बाद एफ आईआर दर्ज
22-Jun-2021 7:50 PM
17 दिन बाद एफ आईआर दर्ज

महासमुंद, 22 जून। सरायपाली पुलिस ने 17 दिन बाद ट्रक चोरी होने की एफ आईआर दर्ज की है। घटना 4.5 जून की बताई जा रही है। सरायपाली वार्ड क्रमांक 13 निवासी रतनलाल अग्रवाल ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है। बीते 4 जून को ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेई 0822 का चालक मनोज कुमार गाड़ी को पुराने सरकारी अस्पताल के सामने खड़ा कर लॉक किया और चॉबी रतनलाल को देकर घर चला गया था।


अन्य पोस्ट