महासमुन्द

विशाखापट्नम से रायपुर का परिचालन 1 जुलाई तक बंद
22-Jun-2021 7:32 PM
विशाखापट्नम से रायपुर का  परिचालन 1 जुलाई तक बंद

महासमुंद, 22 जून। ट्रेनों में पर्याप्त यात्री नहीं होने के कारण रायपुर रेल मंडल ने एक और पैसेंजर का परिचालन को रद्द कर दिया है। अब 21 जून से विशाखापट्नम से रायपुर व रायपुर से विशाखापट्नम का परिचालन नहीं किया जा रहा है। ये ट्रेनें अगामी 1 जुलाई तक नहीं चलेगी। इसमें गाड़ी संख्या 08527 विशाखापट्नम से रायपुर व गाड़ी संख्या 08528 रायपुर से विशाखापट्नम शामिल है। मालूम हो कि कोराना संक्रमण की वजह से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या एकदम से कम हो गई है। कई ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा है, लेकिन उसमें भी पर्याप्त यात्री नहीं हैं। 


अन्य पोस्ट