महासमुन्द
महासमुंद, 21 जून। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि बसना विधानसभा से छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ साथी एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंचल कुमार ने कल आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सह संगठन प्रभारी दुर्गा झा एवं प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्यक्ष ने टोपी पहना कर पार्टी में सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इसी तरह कोल इंडिया से रिटायर्ड ऑफिस सुपरिटेंडेंट जयवंत प्रकाश पाणिग्रही को व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन ने, छत्तीसगढ़ बनिहार संघ के अध्यक्ष गोपाल दास वैष्णव को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने, जयप्रकाश मिरी वकील को संतोष चंद्राकर खल्लारी विधानसभा प्रभारी, शेख हजरुद्दीन को आशिक हुसैन सरायपाली विधानसभा प्रभारी ने एवं चंद्रभान सागर को जिला सचिव शकील खान ने आम आदमी पार्टी की टोपी पहना कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।