महासमुन्द

जिले के धान उपार्जन केंद्रों से मात्र 5 से 8 फीसदी ही उठाव शेष
12-Mar-2022 6:08 PM
जिले के धान उपार्जन केंद्रों से मात्र 5 से 8 फीसदी ही उठाव शेष

महासमुंद,12 मार्च। महासमुंद जिले के धान उपार्जन केंद्रों से धान का उठाव मुख्य सचिव के आदेश के बाद तेजी से हुआ है। निर्धारित समय सीमा के पहले 70 समितियों से धान का उठाव शत प्रतिशत हो गया है। वहीं 82 समितियों से 15 मार्च तक शत प्रतिशत उठाव करना है।

तीन समितियों को छोडक़र लगभग सभी समितियों में उठाव लगभग हो गया है। मात्र 5 से 8 प्रतिशत ही उठाव शेष है। उठाव के लिए डीओ जारी हो गया है। दो समितियों में 28 व तीन में 10 प्रतिशत उठाव शेष है। इस साल जिले में धान खरीदी के दौरान 77 लाख 41 हजार क्विंटल की खरीदी 152 समिति के माध्यम से हुई थी। 1 दिसंबर से 7 फरवरी तक धान की खरीदी हुई है। जिले के 1 लाख 39 हजार 682किसानों ने अपनी उपज बेची थी।
 


अन्य पोस्ट