महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च। प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़ से निपटने के लिए तस गुरूवार को शाम 4 बजे से मॉक एक्सरसाईज का आयोजन वन चेतना केन्द्र कुहरी कोडार में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ थर्ड बटालियन मंडलई कटक ओडि़शा के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस मौके पर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, वनमण्डलाधिकारी पंकज राजपूत,अनुविभागीय अधिकारी भागवत जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेडिय़ा, जिला नगर सेनानी एके एक्का, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अधिकारियों ने क्विक डिप्लायमेंट एंटीना क्यूडी सेट भी लगाए थे। इस बारे में उन्होंने कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को उसके कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि जहां पर किसी प्रकार की नेटवर्क की समस्या होने पर भी यह क्विक डिप्लॉयमेंट एंटीना आपदा के समय भी सुचारू रूप से कम्यूनिकेशन करता है। इसका उपयोग आपदा के समय कॉलिंग, वीडियों कॉलिंग सहित अन्य जनसंचार माध्यमों के लिए किया जाता है।
इस पूरी एक्सरसाइज को थर्ड एनडीआरएफ बटालियन, मंडलई कटक ओडि़शा के अधिकारी यूएस प्रसाद,सब इंस्पेक्टर बीके मीना, पुष्पेन्द्र दुहान सहित 30 सदस्यीय टीम ने इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया। ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी आपदा के समय जान.माल के नुकसान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें आपदा प्रबंधन की शुरुआत स्वयं से शुरू करनी होगी तथा जन.जन को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक करना होगा।