महासमुन्द

पटेवा क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या, ग्रामीणों ने घेरा जेई कार्यालय
11-Mar-2022 4:17 PM
पटेवा क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या, ग्रामीणों ने घेरा जेई कार्यालय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च।
पटेवा में लो वोल्टेज के साथ ही बिजली कटौती के कारण धान की फसल चौपट होने के कगार पर है। इस समस्या के विरोध में गुरूवार को पटेवा क्षेत्र के ग्राम खट्टा,कोकड़ी,नवागांव,पचपेड़ी, ठुमसा, बोडरा समेत कई गांवों के ग्रामीणों ने जेई कार्यालय और  उपतहसील कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके कारण किसान धान की फसल को पानी नहीं दे पा रहे हैं और फसल चौपट हो रही है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग के चक्कर लगा चुके थे, लेकिन इसका निराकरण नहीं किया जा रहा था। किसानों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए जेई पटेवा और उपतहसील कार्यालय का घेराव किया। साथ ही तहसीलदार युवराज कुर्रे को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

इस पर अधिकारी ने भी जेई से बात कर एक या दो दिनों में ही समस्या का निराकरण करने और बिजली कटौती नहीं किए जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में रामभजन नायक, हरीश देवांगन,जयशंकर पैंकरा, राजकिशोर निषाद, रामस्वरूप दीवान, आलेख राम नायक, चित्रकुमार भारती, विष्णु पटेल, प्रेमसिग दीवान, दिनेश पटेल, ललिता दीवान, रामेश्वरी, किरण, सवित्री, सुमित्रा बाई आदि शामिल रहीं।
 


अन्य पोस्ट