महासमुन्द

चार राज्यों में भाजपा की जीत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
11-Mar-2022 7:34 PM
चार राज्यों में भाजपा की जीत, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी झलप पटेवा मंडल के नेतृत्व में देश के चार राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर, महासमुंद विधान सभा के भाजपा कार्यकताओं ने श्री राम मंदिर झलप में पूजा पाठ करने के पश्चात् झलप बस स्टैंड में फटाखा फोडक़र, मिठाई बांट कर खुशियां मनाई।

कार्यकर्ताओ को संबोधित हुए डॉ विमल चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत शीघ्र बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा महासमुंद, झलप पटेवा मंडल महामंत्री चंद्रहास गोलू चंद्राकर, कमल कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष राकेश साहू, किसान मोर्चा निर्भय नायक, मंडल अध्यक्ष शम्मी सलूजा, रूपलाल पटेल सरपंच, जनपद सभापति युवा मोर्चा रामेश्वर गब्बर साहू , नानक राजपूत, ताराचंद पटेल, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारिका सेन, हेमलाल साहू, भुवन युग्रे, लक्ष्मीकांत साहू, सागर साहू, शिव सिन्हा, राजा अग्रवाल युवा मोर्चा,  शिवलाल खडिय़ा, ईश्वर साहू समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट