नपा अध्यक्ष ने चार स्थानों में प्याऊ घर का शुभारंभ किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल। तेज गर्मी से राहगीरों को राहत के लिए नगर पालिका द्वारा चार सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ घर शुरू किया गया है। जिसका शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर की मौजूदगी में स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं के हाथों फीता कटवाकर शुभारंभ किया गया।
लगातार बढ़ते हुए तापमान और तेज गर्मी को देखते हुए स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर के निर्देशन में एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के सहयोग से तथा विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर की उपस्थिति में गुरु घासीदास बस स्टैंड, नकूल ढीढी गार्डन, गुरु गोविंद सिंह गार्डन और शिक्षा विभाग के सामने लोगों के लिए प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इन सभी सार्वजनिक स्थानों पर संचालित प्याऊ घर का संचालन स्काउट गाइड जिला संगठन आयुक्त कमल लूनिया एवं जिला सचिव रामकुमार साहू और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने स्काउट गाइड को संचालन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वहां से गुजर रहे राहगीरों को शीतल जल पिलाया। और उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में तेज गर्मी के साथ लू चल रही है। तेज गर्मी के कारण आर्थिक गतिविधियों को तो नहीं रोका जा सकता है। ऐसे प्याऊ के खुलने से लोगों के सूखते कंठ को शीतल जल से तर कर के उन्हें बहुत राहत दिया जा सकता हैं। पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने कहा सारे पुण्य कर्म में से भी अधिक पुण्य लोगों को पानी पिलाना माना जाता है।
इस अवसर पर बस संचालक राजेन्द्र चंद्राकर, दिनेश मसीह, गोलू मदनकार, कपिला साहू, सोनाधर सोनवानी, सीएमओ आशीष तिवारी, भूमिका साहू, देवकी वर्मा, लता धीवर, ललिता धीवर, योगिता निषाद, सुजाता यादव, नाजिया बानो, सुकन्या जगत, लिकेश्वरी देवांगन, इंदु ध्रुव, लीना ठाकुर, नदंनी वर्मा, आशा साहू, तमिशा गोस्वामी, प्रेम पटेल, भूपेन्द्र कुमार साहू, हर्ष सोनकर, यतिंद्र साहू सहित स्काउट गाइड कैडेट्स उपस्थित थे।