महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल। तुमगांव हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी, कौंवाझर, मालीडीह के कृषि भूमि, वन भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट निर्माण के विरोध में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान अभी भी अखण्ड धरना सत्याग्रह कर रहे हैं।
आज इस अखण्ड सत्याग्रह के 64 वें दिन 85 से अधिक किसान, जवान और महिलाएं धरने में बैठी हैं। किसान जीवनलाल साहू सरपंच कुकराडीह, तारेंद्र यादव उप सरपंच, नंदलाल सिन्हा, नकुल यादव, विवेक मानिकपुरी खैरझिटी, उदेराम चंद्राकर, वेदराम यादव, डेविड चंद्राकर कौंआझर, जीवनलाल साहू सरपंच, नाथूराम सिन्हा, नंदलाल सिन्हा, तारेंद्र यादव,उप सरपंच उदेराम चंद्राकर, सुधुराम पटेल, रमेश विश्वकर्मा, डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच, ललिता सिन्हा, राधबाई सिन्हा का कहना है कि महासमुंद के जिलाधीश और विधायक ने वादा किया था कि एक माह के भीतर करणी कृपा पावर प्लांट के समस्त गैर कानूनी दस्तावेज का जांच करवाएंगे और कार्यवाही करेंगे लेकिन अभी तक जांच नहीं कराया गया है।