महासमुन्द
गुल्लू आरंग क्षेत्र में विचरण करने के बाद दो दंतैल एक बार फिर से महासमुंद रेंज में
30-Apr-2022 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 अप्रैल । दो दिनों तक रायपुर वन मंडल के गुल्लू आरंग क्षेत्र में विचरण करने के बाद दो दंतैल एक बार फिर से महासमुंद रेंज में पहुंच गए हैं। कल शुक्रवार की सुबह दोनों दंतैल महानदी में बने टापू में पहुंच गए। यहां दिनभर रहने के बाद शाम होते ही दोनों दंतैल महासमुंद वनमंडल के अछोली के खेतों में पहुंचे।
हाथियों की आमद के बाद आसपास के गांव बेनिडही, गुदगुदा, राटोकाट, अमेठी में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही हाथियों के संभावित मूवमेंट पर वन अमला नजर रखी हुई है। कल शाम 7 बजे से दोनों दंतैल ग्राम बडग़ांव क्षेत्र में हैं और दोनों हाथियों को खेतों में विचरण करते देखा जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे