ऑस्ट्रेलियाई भेड़ एवं बकरी व्यवसाय शुरू
रजिंदर खनूजा
पिथौरा, 27 अप्रैल (‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता)। क्षेत्र के एक संपन्न किसान ने अब खेती किसानी के साथ ऑस्ट्रेलियाई भेड़ एवं बकरी का व्यवसाय प्रारम्भ किया है। पहली बार इस किसान ने कुल 18 बकरी एवं 5 भेड़ लाकर इसका व्यवसाय प्रारंभ किया है। कृषक मनोहर पटेल के अनुसार यह अब तक उत्तराखंड, हैदराबाद अहमदाबाद एवं मुम्बई में ही है। परन्तु अब यह महासमुन्द जिले के पिथौरा विकासखण्ड के ठाकुरदिया खुर्द में भी उपलब्ध होगी।
पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम ठाकुरदिया निवासी 16 एकड़ जमीन के कृषक मनोहर पटेल बताते है कि विगत नोटबन्दी, कोरोना काल सहित महंगाई के इस बुरे दौर में अत्यधिक मेहनत के बाद भी खेती में कोई खास लाभ नहीं होने से वे किसी दूसरे व्यवसाय की सोच रहे थे। चुंकि वे पढ़े लिखे है लिहाजा उन्होंने नेट में सर्च कर किसी नए व्यवसाय के लिए प्रयासरत रहे। इस बीच उन्हें ऑस्ट्रेलियाई भेड़ बकरी पालन और मार्केटिंग सहित इसमें होने वाली आय का पता चला। जिसे कार्यरूप में परिणित करने श्री पटेल ने इस व्यवसाय के सबसे बड़े मार्केट हैदराबाद सम्पर्क किया। हैदराबाद से इन्हें पूरी जानकारी मिली और इन्होंने 12 लाख की लागत से 18 बकरी एवं 5 भेड़ क्रय किये। अब ये जानवर उनके बाड़े में पल बढ़ रहे है, इनमें से तीन बकरियां गर्भवती भी हो गयी है जो कि जल्द ही संख्या में वृद्धि करेंगी।
एक बकरे की कीमत लाख से ऊपर
क्षेत्र में मांसाहार के लिए बकरे की कीमत 5 हजार से 15 हजार तक ही होती है। परन्तु मनोहर द्वारा पाले गए बकरों की कीमत 1 से डेढ़ लाख प्रति बकरा तक है। मनोहर द्वारा लाये गए बकरों की कीमत हैदराबादी बकरा बकरी 1, 1.10 लाख, गुलाबी-नर 4 माह उम्र 1.15 लाख एवम 6 माह की बच्ची 85 हजार, नाशी प्रजाति बच्चा के साथ 1.40 लाख। नागफनी 35 हजार, 5 कोटा 2 नग, 70 हजार, 6 - हंसा गुलाबी - 3 नग, 1.10 लाख 7 - मरीनो 5 नग - 2 लाख। कुल करीब 12 लाख लागत लगाई गई है।
दो माह से तैयारी जारी रही
मनोहर पटेल ने बताया कि खेतों के साथ भेड़ बकरी के व्यवसाय करने के लिए वे दो माह पूर्व से तैयारी में जुटे थे, इसके लिए पहले उन्होंने बाड़ा बनवाया। चारे की व्यवस्था करने के बाद ही उन्होंने बकरियां मंगवाई।
प्रदेश में पहला विदेशी भेड़ बकरा
पिथौरा विकासखण्ड का ठाकुरदिया ग्राम ऐसा पहला ग्राम है, जहां एक किसान ने लीक से हटकर विदेशी भेड़ बकरी का व्यवसाय अपनाया है। वर्तमान में कुल 21 भेड़ बकरी का प्रतिदिन चारा खर्च 500 रुपये से अधिक है। इस तरह की भेड़ बकरियों का फार्म प्रदेश का एकमात्र फॉर्म है। पूरे भारत में भी यह भेड़ बकरे मात्र मुम्बई, हैदराबाद, अहमदाबाद में ही उपलब्ध है। विदेशों में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड में ही पाल कर इनका व्यवसाय किया जाता है।
साल में दो बार उन देती है भेड़
मनोहर पटेल ने बताया कि उक्त भेद उच्च नस्ल की है। इससे सल में दो बार उन निकली जा सकती है। बहरहाल मनोहर अब डेढ़ से दो वर्ष इन भेड़ बकरियों की सेवा जतन करेंगे।इसके बाद वंश बढऩे के साथ ही इनकी बिक्री प्रारम्भ होगी। इस व्यवसाय में दुगुनी आय की संभावना है।
अभी वे स्वयम इन्हें बीमारी से बचने एवं वंश वृद्धि के लिए नेट में सर्च कर स्वयम उपचार भी कर रहे है। इन्हें लगाने के लिए वैक्सीन भी मंगाई गई है। जो कि समय अनुसार लगाई जा रही है। महंगे भेड़ बकरे बेचने के लिए वे यूट्यूब ग्राहक बिक्री केंद्र का सहारा ले रहे है।
शिक्षित परिवार का मिला लाभ
मनोहर पटेल ने बताया कि उनकी कृषि योग्य 17 एकड़ जमीन है। परिवार में 2 लडक़ी में 1-एम ए इंग्लिश और दूसरी एम एस सी होम साइंस,बीएड लडक़ा छोटा है।पढ़ा लिखा परिवार है। माता पिता सहित कुल 16 सदस्य है। सामूहिक खेती 70 एकड़ है।