महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अप्रैल। जिला पुलिस महासमुंद में कार्यरत सउनि रमानी लाल टांडेकर और प्रधान आरक्षक राम प्रसाद चंद्राकर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में नियुक्ति के बाद निरंतर सेवारत रहते हुए आज सेवा-निवृत्त हुए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज सेवा-निवृत्त होने जा रहे सउनि टांडेकर और प्रधान आरक्षक राम प्रसाद चंद्राकर को कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित कर दोनों को सम्मान विदाई दी।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर, निरी. एस. डी. बघेल तथा कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थित में दोनो ने अपने-अपने सेवा काल के अनुभव व्यक्त की।
विदाई समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, शॉल, श्रीफल, मोमेंटो व उपहार भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।