महासमुन्द
मजदूर दिवस पर विधायक विनोद ने खरोरा तालाब में मजदूरों के साथ खाई बोरे बासी
01-May-2022 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 मई। महासमुंद विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर सरपच संघ अध्यक्ष, सरपच सुनीता चंद्राकर ने मनरेगा के तहत तालाब निर्माण में लगे मजदूरों के साथ बासी खाई।
मालूम हो कि ग्राम खरोरा में इस वक्त तालाब का निर्माण जारी है। आज सुबह से मजदूर काम कर रहे थे कि लगभग 10 बजे वहां विधायक अपने साथियों समेत पहुंचे। यह समय मजदूरों के खाना खाने का था।
विधायक को देख मजदूर काम छोडक़र उनसे मिलने पहुंचे। विधायक ने सभी से कहा-अभिन घाम टिहकथे। बूता हो गे होगी त चलव बासी खाबो।
विधायक को तालाब में देख गांव वाले भी वहां पहुंचे। सभी मजदूर बासी खाने बैठे तो विधायक भी बासी खाने लगे। उन्होंने कहा कि हमन ननपन ले बोरे बासी खाय हाबन। बासी ह घाम पियास मं हमन के जीव बचाथे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे