‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 जुलाई। महासमुंद जिला न्यायालय का रास्ता स्व.केएम प्रधान और स्वामी चौक से महामाया को जाने वाली मार्ग को स्व.याकूब राजवानी के नाम से जाना जाएगा। कल जिला न्यायालय मार्ग एवं स्वामी चौक से बाजार वार्ड होकर गुजरने वाले मार्ग का नामकरण किया गया है। जिला न्यायालय मार्ग का नाम वरिष्ठ अधिवक्ता स्व.के.एम प्रधान और स्वामी चौक से गुजरने वाली मार्ग का नाम स्व.याकूब राजवानी के नाम पर रखा गया है। नगर पालिका अंतर्गत वार्डों में स्थित सडक़ों को अब धीरे-धीरे पहचान मिलने लगी है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर दिशानिर्देश पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने सामाजिक जनों की मांग पर कल रविवार को शहर के दो प्रमुख मार्गों का नामकरण किया गया है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि अब से इन दोनों मार्गों को स्व.के.एम. प्रधान और स्व. याकूब राजवानी के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के बहुत से मार्ग ऐसे हैं जिन्हें अब तक कोई पहचान नहीं मिली है। उन मार्गों को अब धीरे-धीरे पहचान मिलने लगा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भरोसा और विश्वास की सरकार है।
उन्होंने कहा कि विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने भी महासमुंद की विकास पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और आज महासमुंद में चहुंमुखी विकास हुआ है। शहर के 30 वार्डों में निरंतर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहीं नहीं नगर में सडक़, नाली, बिजली और पानी की व्यवस्था को और भी बेहतर किया गया है।
नामकरण समारोह को कांग्रेस नेता दाऊलाल चंद्राकर, प्रमोद चंद्राकर, बार एशोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, लक्ष्मण पटेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद देवीचंद राठी, हफीज़ कुरैशी, निखिलकांत साहू, छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष हरिचरण प्रधान, कोलता समाज के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विमल प्रधान, शैलेन्द्र शर्मा, भूपेंद्र चंद्राकर,साधना सिंह गौंड़, रमेश साहू, किशोर भोई, टी एस कश्यप,भरत सिंह ठाकुर,सुरेन्द्र स्वामी, दाऊलाल चंद्राकर, गिरिजा शंकर चंद्राकर, चंद्राकर, माधव राव टांकसाले, गोपीनाथ साव, तुलसी चंद्राकर, मनोज कांत साहू, शंभू साहू, परमानंद बजाज, रामचरण चंद्राकर, अमृत भोई, प्रेमलता भोई, बली मोहम्मद राजवानी, इशाक चौहान, यूनूश राजवानी, याकूब मास्टर,सुखदेव साहू, अमीत चौहान, रज़ाक चौहान, हरीश कृषणानी आदि मौजूद रहे।