महासमुन्द

भाजपा को गौठान और गौशाला के बीच का मूल फ र्क ही नहीं मालूम-डॉ. रश्मि
31-Jul-2023 3:31 PM
भाजपा को गौठान और गौशाला के बीच का मूल फ र्क ही नहीं मालूम-डॉ. रश्मि

महासमुंद, 31 जुलाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.रश्मि चंद्राकर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि रमन राज में गौशालाओं के नाम पर भाजपा ने करोड़ों की अनियमितता की। उनके कार्यकाल के 15 सालों में 17 हजार से ज्यादा गायों की मौतें भूख से बिना चारा-पानी के हुई।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ  भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। राज्य सरकार के जनहित के कामों का भाजपा विरोध नहीं कर पा रही है तो सफल योजनाओं में झूठे आरोप लगाकर अपनी भड़ास निकालती है।

डॉ.रश्मि ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में 9 हजार 790 गोठान बनाकर राज्य के पशुओं के संरक्षण उनकी देखरेख का प्रयास किया है। ये पूरी योजना गांव वालों के सहयोग,उनके द्वारा बनाई गई गोठान समितियों और स्वसहायता समूह की महिलाओं के जरिए संचालित होती है। बीजेपी इस योजना पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर ग्रामवासियों की निष्ठा और ईमानदारी पर सवाल खड़ा कर रही है। भाजपा को गोठान और गौशाला के बीच का मूल फर्क ही नहीं मालूम।

गोठान छत्तीसगढ़ की वर्षों की पुरातन परंपरा है। हमारी सरकार ने गांवों के उसी गोठान को संवारने का काम किया है। आगे कहा कि 15 सालों में गौशाला के नाम से भाजपा नेताओं ने गौमाता का अनुदान खाया, गौशाला के नाम पर सरकारी जमीनों को आबंटित कर निजी उपयोग किया है।
 


अन्य पोस्ट