महासमुन्द

शुष्क दिवस पर 108 लीटर महुआ शराब, 3700 किलो लहान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
31-Jul-2023 3:03 PM
शुष्क दिवस पर 108 लीटर महुआ शराब, 3700 किलो लहान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 जुलाई। आबकारी टीम ने शुष्क दिवस पर 108 लीटर महुआ शराब, 3700 किलो लहान बरामद करते हुए  दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं एक फरार है।

29 जुलाई शुष्क दिवस  पर आबकारी वृत्त सरायपाली अंतर्गत ग्राम .लिमाऊगुडा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद निवासी उग्रसेन निषाद (28 वर्ष) के कब्जे वाली निर्माणाधीन मकान से 90 लीटर हाथ भ_ी कच्ची महुवा शराब और 25 बोरियों में पालीथीन तथा 2 ड्रम में भरा हुआ लगभग 1550 किलोग्राम शराब बनाने योग्य महुआ लहान जब्त किया गया है।

इस प्रकरण में आबकारी एक्ट की धारा 34-1, 34-2, 59 क के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी मौके से फ रार हो गया है। जिसका पंचों के सामने पन्चनामा तैयार कर खोजबीन व पतासाजी की जा रही है। एक और मामले में  ग्राम लिमाऊगुडा के ही आरोपी  हीरा लाल निषाद (55 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर हाथ भ_ी कच्ची महुवा शराब और 18 प्लास्टिक बोरियों तथा ड्रम में भरी हुई 1500 किलो ग्राम शराब बनाने योग्य महुआ लहान जब्त किया गया है। तीसरे मामले में गांव के ही एक अन्य आरोपी चित्रसेन निषाद (30 वर्ष) के कब्जे से 8 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, ड्रम में लगभग 650 किलाग्राम शराब बनाने याग्य महुआ लहान जब्त किया है।

एक फरार तथा दो गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34-1, 34-2, 59 क के तहत आजमानती अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।


अन्य पोस्ट