‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त। संसदीय सचिव व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर कॉलेज में 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित गल्र्स कामन रूम का शुभारंभ किया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कॉलेज में अध्ययन और अध्यापन की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
कल शनिवार को शासकीय महाप्रभु स्नातकोत्तर कॉलेज में गल्र्स कामन रूम का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के सदस्य डॉ रश्मि चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, संजय शर्मा, योगेश गंडेचा, हरिकृष्ण भार्गव, रमाकांत गायकवाड़, किशन देवांगन मौजूद थे।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि यहां लंबे समय गल्र्स कामन रूम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए दस लाख रुपए की लागत से यहां गल्र्स कॉमन रूम निर्माण कराया गया है। आज इसका शुभांरभ हो रहा है। गल्र्स कामन रूम बनने से छात्राओं को काफी सहुलियत मिलेगी।
संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों के हितों में अध्ययन.अध्यापन सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थियों की मांग पर पीजी कॉलेज महाविद्यालय अब वाई.फाई सुविधा से लैस हो गया है। विद्यार्थी अब मुफ्त वाई .फाई सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इसी तरह यहां विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से कैंटिन निर्माण के लिए दस लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
यहां ओपन जिम निर्माण के साथ ही 12 स्नातकोत्तर विभागों द्वारा आनलाइन सेमीनार कराने राशि की स्वीकृति, नवीन ट्रांसफार्मर की स्थापना, धरोहर झरोखा निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति, वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए दो सौ नग टेबल कुर्सी की खरीदी, कॉलेज के मुख्य द्वार पर गार्ड रूम का निर्माण, वाणिज्य संकाय में नवीन कम्प्यूटर लैब की स्थापना सहित विज्ञान संकाय के सभी विभागों में लैब सामाग्री क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्राचार्य डा रीता पांडे, जनभागीदारी समिति की प्रभारी डा दुर्गावती भारतीय, डा नीलम अग्रवाल, डा मालती तिवारी,करूणा दुबे, मनीराम धीवर, डा ईपी चेलक, अजय राजा, मनोज शर्मा, राजेश्वरी सोनी, कुंदन देवांगन, लोकेश चंदन साहू आदि मौजूद रहे।